परशुराम जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
सनातन धर्म में भगवान परशुराम को जगत के पालनहार भगवान विष्णु का षष्ठ अवतार माना जाता है। भगवान परशुराम ने ब्राह्मण ऋषि के घर में जन्म लिया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है। साथ ही इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी होता है। वैशाख माह में परशुराम जयंती 10 मई को है। शुभ अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि प्रभु की आराधना करने से जातक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान परशुराम को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो परशुराम जयंती पर परशुराम जी पूजा करें और इस स्तुति का पाठ करें। इससे इंसान का जीवन खुशहाल रहेगा।
Comments
Post a Comment